Sangam Today News/-
Almora जनपद के रामगंगा आरती घाट चौखुटिया में गेवाड विकास समिति के बैनर तले लंबित बुनियादी समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन ने एक सप्ताह पूरा कर लिया है।आन्दोलन स्थल पर पहुंचकर विधायक द्वाराहाट मदन बिष्ट, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी,पूर्व विधायक महेश नेगी भी आन्दोलन स्थल पर पहुचे। तथा आन्दोलनकारियों का समर्थन किया है।आन्दोलन स्थल पर समिति के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने सभा में कहा कि यहां 7 दिनों से धरना प्रदर्शन चल रहा है। लेकिन शासन प्रशासन मौन धारण किया है। कहा है यदि शीघ्र मांगों का समाधान नहीं किया गया तो पूरे क्षेत्र में आंदोलन को तेज करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।आंदोलन की प्रमुख मांगों में राजकीय महाविद्यालय में बीएससी और बीकॉम कक्षाओं की स्वीकृति, पीजी स्तर की पढ़ाई शुरू करना, पॉलिटेक्निक संस्थान की स्थापना, केंद्रीय विद्यालय खोलना, उपजिला चिकित्सालय के स्वीकृत भवन का निर्माण, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मासी का उच्चीकरण, अगनेरी के पास रामगंगा नदी के दोनों तटों पर बाढ़ सुरक्षा कार्य, और रामनगर-चौखुटिया रेल लाइन से क्षेत्र को जोड़ना शामिल हैं।इस दौरान भाजपा वरिष्ठ नेता आशुतोष शाही,पूर्व प्रमुख किरन बिष्ट, महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष सरिता जोशी,उपाध्यक्ष पंकज कुमार ,सचिव रजनी ,चम्पा, प्रियंका,खष्टी अधिकारी, हेमा कठायत, ललिता बिष्ट, डॉक्टर संजय कठायत,जीवन नेगी,भुबन कठायत, पूरन सिंह संगेला, मदन घुघत्याल ,जगत सिंह रौतेला, एलडी मठपाल, वीरेंद्र बिष्ट, किशन सिंह, शिव कुमार, पवन, मेहरा, विपिन शर्मा,एंड अशोक कुमार,दीपक नेगी,राम सिंह बिष्ट, मदन सिंह नेगी, बचे सिंह कठायत,हीरा नेगी, गजेंद्र सिंह ढौड़ी, दान सिंह, महेंद्र सिंह, भूपेन्द्र सिंह, विपिन नैनवाल सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।
.jpeg)
