Sangam Today News/-
Almora/- अल्मोड़ा जनपद के तहसील स्याल्दे अंतर्गत ग्राम पंचायत बसई के रतखेत में आपसी विवाद के चलते एक व्यक्ति ने धारदार हत्यार(दराती) से हमला कर महिला की हत्या कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार आज शनिवार के सुबह साढ़े नौ बजे के आसपास रतखेत गाॉव निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग राजे सिंह ने पड़ोस में रहने वाली 66वर्षीय तुलसी देवी पर दराती से हमला कर मार डाला। मृतका के भाई हरीश चंद्र के मुताबिक शनिवार सुबह तुलसी देवी घर में पूजा-पाठ कर रही थीं। इसी बीच राजे सिंह घर के पास ही अपने खेत में काम करने पहुंचा। वहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच मामूली कहासुनी हो गयी।तो राजे सिंह ने आवेश में आकर तुलसी देवी पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल तुलसी देवी को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां अत्यधिक खून बह जाने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना देघाट पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।तथा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया।
