G

Ticker

6/recent/ticker-posts

स्कूल जा रहे छात्रों का गुलदार ने रोका रास्ता,गुलदार को मोबाइल में किया कैद



Sangam Today News/- 
Almora/- अल्मोड़ा जनपद के अनेकों जगहों में गुलदार के आतंक से लोग भयभीत हैं।दिनदहाड़े गुलदार की आहट से महिलाओं का खेती व घास कटने अकेले जाना खतरे से खाली नहीं है।वहीं बच्चों का गावों से जंगल के रास्तों में पैदल स्कूल तक जाना भी असुरक्षित हो गया है।इसी क्रम में चौखुटिया व स्याल्दे ब्लाकों की सीमा पर स्थित जीआईसी जौरासी के स्कूली छात्रों का रास्ता बुधवार सुबह गुलदार ने रोक दिया।तो वे आधे रास्ते से घर वापस लौट आये।बताया गया है कि 
राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) जौरासी में स्याल्दे व चौखुटिया विकास खण्डों के बच्चे काफी दूर- दूर से पढ़ने के लिए पहुंचते हैं।।अधिकाशं बच्चे जंगलों के बीच होते हुए रास्तों से स्कूल पहुचते हैं बुधवार 7अक्टूबर 2026को विद्यालय को आ रहे ग्राम सुरना बग्वालीखेत के 3 इण्टर में पढ़ने वाले छात्रों को जंगल के मध्य गुलदार विचरण करते दिखाई दिया।जिससे देख पहले तो तीनों डर गये।तथा लेकिन साहस का परिचय देते हुए वे एक ओट पर दुबक गये तथा गुलदार को मोबाइल में कैद कर लिया।तथा छात्र गुलदार के भय से वापस घर को लौट गये।