Sangam Today News/-
अल्मोड़ा। नंदा देवी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए अल्मोड़ा नगर क्षेत्र के सभी राजकीय, अशासकीय, निजी एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 19 सितंबर 2026 को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
आदेश के अनुसार 19 सितंबर, शनिवार को शहरी क्षेत्र अल्मोड़ा के अंतर्गत आने वाले सभी संबंधित विद्यालय बंद रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालयों के प्रधानाचार्यों/प्रधानाध्यापकों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
