Ticker

6/recent/ticker-posts

रामनगर-भतरौंजखान मार्ग पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा डंपर; चालक की मौत


Sangam Today News/- 
Almora/- रामनगर-मोहान- भतरौंजखान-चौखुटिया मोटर मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में डंपर चालक की मौत हो गई। थाना भतरौंजखान अंतर्गत कुमेरिया डेन रिजॉर्ट के समीप मोहान से 10 किलोमीटर पहले एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे के बाद डंपर चालक के लापता होने की सूचना पुलिस को मिली।सूचना के बाद बाद SDRF की टीम को मौके पर पहुची। अपर उप निरीक्षक सुंदर सिंह बोरा के नेतृत्व में पहुंची SDRF टीम ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन के आसपास तलाश शुरू करने के साथ ही खाई में भी सर्च अभियान चलाया।तलाशी के दौरान डंपर से कुछ दूरी नीचे खाई में चालक का शव मिला। घटनास्थल की कठिन भौगोलिक स्थिति के कारण शव को बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण रहा। SDRF जवानों ने रेस्क्यू उपकरणों और रस्सियों की सहायता से अभियान चलाकर शव को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला।
मृतक की पहचान 36 वर्षीय जसवंत सिंह उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है। जो अल्मोड़ा जनपद के चौखुटिया तहसील के गजार गांव निवासी हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे के समय डंपर में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था।थाना भतरोंजखान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।