G

Ticker

6/recent/ticker-posts

तीन माह के विद्युत बिलों का भुगतान स्थगित करने का लिया निर्णय



Sangam Today News/- 
देहरादून/-उत्तराखंड में बीते दिनों ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत देने हेतु महत्वपूर्ण दिशा निर्देश सीएम ने दिये हैं।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश जारी कहा हैकि प्रदेश में ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को कृषि,औद्यानिकी व गन्ने की फसलों को हुयी हानि के लिये निर्धारित आपदा राहत मानकों के अतिरिक्त समान राशि की सहायता प्रदान की जायेगी। इसके साथ ही प्रभावित किसानों के विद्युत बिलों के भुगतान को स्थगित करने और किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) ऋण की अदायगी में राहत दिलाने के लिए भी कदम उठाए जायेंगे।साथ ही ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को तत्काल आर्थिक राहत देने के उद्देश्य से अक्टूबर,नवंबर और दिसंबर माह के विद्युत बिलों का भुगतान स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। इससे प्रभावित किसानों पर तत्काल वित्तीय बोझ कम होगा और उन्हें फसल क्षति से उबरने के लिए कुछ राहत मिल सकेगी।राज्य सरकार ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को ऋण भुगतान में राहत दिलाने के लिए भी प्रयासरत है। इसके तहत किसान क्रेडिट कार्ड ऋण की अदायगी तीन माह तक स्थगित करने का अनुरोध करते हुए भारत सरकार के वित्त मंत्रालय को पत्र भेजा जाएगा। इससे प्रभावित किसानों को ऋण चुकाने के लिए अतिरिक्त समय उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जायेगी।




विज्ञापन 
विज्ञापन