Sangam Today News/-
अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र में मर्चुला-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर दुर्गा देवी गेट के पास एक सड़क हादसे में 23 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, गौरव और पुष्कर बाइक से अजोली से रामनगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रसियामहादेव की ओर से रामनगर जा रही गढ़वाल मोटर्स की बस ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे में बाइक चला रहे गौरव बस के टायर के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर पीछे बैठे 35 वर्षीय पुष्कर घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
.jpeg)
