Sangam Today News/-
Almora जनपद के विभिन्न जगहों में दिवंगत अंकिता भण्डारी को न्याय दिलाने की माॉग फिर से जोर पकड़ने लगी है।काग्रेंस भी इस मामले को लेकर मुखर हो गयी है। इसी के तहत भिकियासैण तथा मौलेखाल सल्ट बाजार में काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने देर शाम को कैंडल मार्च निकालकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया ।इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अंकिता भंडारी के माता-पिता द्वारा कथित वीवीआईपी के नाम को सार्वजनिक किए जाने के बाद भी मामले में स्पष्ट कार्यवाही न होने तथा संबंधित व्यक्ति को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किये जाने पर सवाल उठाये हैं। तथा कहा है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय सुनिश्चित करना और मामले से जुड़े सभी तथ्यों को पारदर्शी तरीके से सामने लाना सरकार की जिम्मेदारी है।यहां ब्लाक काग्रेंस अध्यक्ष देवगिरी,महिपाल बिष्ट,पृथ्वीपाल,पूरनसिंह मावड़ी, कृपाल सिंह रावत, संजय सिंह, भावेश, गिरीश आदि रहे।जबकि सल्ट में अमित पाल सिंह रावत, शोबन सिंह बोरा, महेंद्र रावत, दिनेश रावत,दीपक मनराल, श्याम बोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन .jpeg)
