G

Ticker

6/recent/ticker-posts

भिकियासैंण इंटर कालेज में खुद घंटी बजा रहे है शिक्षक और छात्र


Sangam Today News/- 
भिकियासैंण। तहसील मुख्यालय स्थित अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भिकियासैंण में परिचारक की तैनाती नहीं होने से विद्यालय की व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। बीते दो सप्ताह से परिचारक का पद रिक्त होने के कारण शिक्षकों और छात्रों को घंटी बजाने से लेकर अन्य जरूरी कार्यों की जिम्मेदारी भी निभानी पड़ रही है।

विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के कुल छह पद सृजित हैं, लेकिन पिछले पांच वर्षों से यहां केवल एक परिचारक तैनात था। जो कि 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो चुके हैं।अब विद्यालय में एक भी परिचारक नहीं है। इसके बावजूद अब तक वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं।

परिचारक की कमी के चलते विद्यालय के कक्षों को खोलने और बंद करने तथा घंटी बजाने जैसे कार्य प्रधानाचार्य, शिक्षक और छात्र मिलकर कर रहे हैं। शुक्रवार से शुरू हुई अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के दौरान भी घंटी नहीं बजाई जा सकी। ऐसे में घड़ी देखकर परीक्षा का समय निर्धारित करना पड़ा।

विद्यालय में वर्षभर विभिन्न ब्लॉक स्तरीय गतिविधियां भी आयोजित होती हैं। ऐसे में सभी छह पद रिक्त होने से विद्यालय की व्यवस्थाओं पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है।

अभिभावकों ने दी आंदोलन की चेतावनी
 उन्होंने कहा कि यदि जल्द नियुक्ति नहीं की गई तो अभिभावक धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

वहीं, अभिभावक-शिक्षक संघ के अध्यक्ष नंदन राम ने बताया कि परिचारक की तैनाती की मांग को लेकर 8 अक्टूबर को जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) और खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजा गया था।





विज्ञापन 
विज्ञापन