Almora जनपद के विकास खण्ड भिकियासैण अंतर्गतराजकीय जूनियर हाई स्कूल सीम की छात्रा मोनिका ने प्रारम्भिक शिक्षा राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत ऊची कूद स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर बीते दिनों स्वर्ण पदक जीता है।मोनिका के प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर वापस लौटने के बाद खण्ड शिक्षा कार्यालय में उप शिक्षाधिकारी मनोज सिंह सहित खेल समन्वयक किशन भण्डारी, गौरव रावत, प्रदीप सती, वीरेंद्र रावत, टीकासिंह डंगवाल, राज कुमार आदि ने सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की कामना की।ब्लाक खेल समन्वयक केएस भण्डारी ने बताया है कि इस विद्यालय से अब तक 4छात्रायें राष्ट्रीय स्तर की क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुकी हैं।जो क्षेत्र का गौरव है।
विज्ञापन
विज्ञापन .jpeg)
