G

Ticker

6/recent/ticker-posts

ई-मासिक पत्रिका गगास का, अध्यक्ष राज्य सलाहकार श्रम बोर्ड उत्तराखंड ने किया विमोचन

Sangam Today News/- 
 Almora जनपद अंतर्गत डॉ पीएस राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में "सेवा संकल्प अभियान- 2026" के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अध्यक्ष राज्य सलाहकार श्रम बोर्ड उत्तराखंड कैलाश पंत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 
"सेवा संकल्प अभियान 2026" के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रतियोगिता, शतरंज,टेबल टेनिस प्रतियोगिता,नाटक मंचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया। साथ ही इस अवसर पर महाविद्यालय की द्विमासिक ई-पत्रिका गगास के 12 वें अंक का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि ने "सेवा संकल्प अभियान" को सामाजिक चेतना, जनसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों में सेवा,सहयोग,अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे मूल्यों के विकास को शिक्षा का अभिन्न अंग बताया और सेवा संकल्प अभियान जैसे कार्यक्रमों को छात्रों के सर्वांगीण विकास तथा समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों के बोध के लिए आवश्यक बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना ने की। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. दिनेश कुमार एवं सह- संयोजक डॉ.कौशल अग्रवाल रहे।कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ. सुभाष चंद्र ने किया । इस मौके पर पत्रकार प्रकाश पंत ,समाजिक कार्यकर्ता मदन सिंह असवाल आदि मौजूद रहे।




विज्ञापन 
विज्ञापन