Sangam Today News/-
Almora जनपद के भिकियासैण तहसील अंतर्गत जीआईसी जीना पानी(GIC Jeenapani) में गुरूवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जन- जन की सरकार , जन -जन के द्वार कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर विधायक रानीखेत डॉ प्रमोद नैनवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने कहा कि ऐसे बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से सरकार की योजनाओं और सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के साथ ही स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित 454 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। साथ ही विभिन्न विभागों से संबंधित 143 प्रमाण-पत्रों एवं विभागीय सेवाओं के आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर में प्राप्त 20 आवेदनों/जनसमस्याओं का निस्तारण मौके पर ही किया गया। परियोजना निदेशक केएन तिवारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त जनसमस्याओं का प्राथमिकता एवं समयबद्धता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिविर के दौरान रीप परियोजना के ब्लॉक स्टाफ द्वारा सहकारिता के माध्यम से तैयार किए जा रहे उत्कृष्ट स्थानीय उत्पादों के स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पादित वस्तुओं को प्रदर्शित करने के साथ-साथ स्थानीय उत्पादों के विपणन एवं महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया।इस अवसर पर रीप परियोजना के अंतर्गत एकल उद्यमी के रूप में कार्य कर रही उमा देवी, रेखा रानी एवं दीपा देवी को कृषि विभाग की ओर उत्कृष्ट कार्यों के लिए विधायक ने सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।विधायक ने कहा यह सम्मान ग्रामीण महिलाओं के स्वरोजगार, उद्यमिता विकास एवं आजीविका संवर्धन के क्षेत्र में उनके योगदान को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।इस मौके पर एसडीएम याक्षी अरोड़ा, बीडीओ जीएस नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन .jpeg)
