भिकियासैण (अल्मोड़ा)। ब्लाक भिकियासैण अंतर्गत पाली थौली सीट पर बीडीसी उपचुनाव की मतगणना ब्लाक हाल में शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गयी है। मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा निर्वाचन अधिकारी याक्षी अरोड़ा ने करते हुये चंद्र सिंह को बीडीसी सदस्य विजयी घोषित कर जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया। चंद्र सिंह ने गंगा देवी को 60मतों से पराजित किया। चंद्र सिंह को 211,गंगादेवी को 151,जयप्रकाश को 41,नंदनसिंह को 31,ललित मोहन को 90,लक्ष्मणसिंह को 24मत मिले।
चुनाव परिणाम के बाद ब्लाक गेट के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित बीडीसी चंद्र सिंह का गाजे बाजे व पुष्पमालाओं से स्वागत कर बधाई दी। मतगणना के मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।मतगणना के दौरान आरओ याक्षी अरोड़ा,एआओ कैलाश नैलवाल,बीडीओ जीएस नेगी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन .jpeg)