G

Ticker

6/recent/ticker-posts

भारी बारिश के बीच विशालकाय पेड़ गिरा,स्कूटी आयी चपेट में


Sangam Today News/- 
रामनगर/-नैनीताल जनपद के रामनगर-कानिया मार्ग पर शुक्रवार सुबह तेज वर्षा के बीच एक विशालकाय पेड़ सड़क में गिर गया।जिसकी चपेट में स्कूटी व फल का हाथ ठेला आ गया। इस दौरान एक ब़ड़ा हादसा होने से टल गया। पेड़ गिरने से मार्ग काफी देर तक बाधित रहा। बताया गया है जिस समय पेड़ गिरा उस वक्त स्कूटी सवार घटना स्थल के समीप बैंक शाखा के अंदर और फल विक्रेता पास की दुकान में खड़ा था।जिससे बड़ा हादसा टल गया।पेड़ गिरने की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तथा पेड़ को कटर से काटकर हटाया तथा मार्ग को खोला।