Sangam Today News/-
देहरादून। उत्तराखंड में भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली के परीक्षण और जनजागरूकता के लिए 9 अक्टूबर को सुबह 11 बजे सायरन बजाया जाएगा। इस दौरान भूदेव मोबाइल ऐप पर भी अलर्ट, वाइब्रेशन और बीप की आवाज सुनाई दे सकती है।
राज्य में वर्तमान में 169 सेंसर और 112 सायरन स्थापित हैं। परीक्षण के जरिए इनकी कार्यप्रणाली जांची जाएगी, ताकि वास्तविक भूकम्प के दौरान लोगों को समय पर चेतावनी मिल सके।
उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि सायरन सुनकर घबराएं नहीं, क्योंकि यह पूर्व निर्धारित परीक्षण है।
.jpeg)
