G

Ticker

6/recent/ticker-posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर में विधायक व सीडीओ ने सुनी जनसमस्यायें


Sangam Today News/- 
Almora/- जनपद अल्मोड़ा के सल्ट विधानसभा अंतर्गत जीआईसी क्वैरला में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर लगाया गया।जिसमें विधायक महेश जीना तथा सीडीओ ने जनसमस्यायें सुनी तथा
विभागीय अधिकारियों को जनसमस्याओं का त्वरित गति से निराकरण के निर्देश दिये।विधायक महेश सिंह जीना ने कहा कि ऐसे बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से सरकार की योजनाओं और सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के साथ ही स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं का समाधान किया जा रहा है। शिविर में रग 65 जन शिकायतें दर्ज हुयी। जिनमें से सभी 50 शिकायतों का निस्तारण किया गया। साथ ही विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्र बनाए जाने हेतु 120 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। वहीं विभिन्न विभागीय योजनाओं के माध्यम से 210 लोगों को लाभान्वित किया गया।साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली  आगनबाड़ी वर्कर को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। यहां जिला पंचायत सदस्य मनमोहन बंगारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।