G

Ticker

6/recent/ticker-posts

पुलिस का नशे पर प्रहार, 6.5 नाली अवैध भांग की खेती नष्ट



Sangam Today News/- 
Almora जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सोमेश्वर और चौखुटिया क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए करीब 6.5 नाली भूमि पर उगी अवैध भांग की खेती नष्ट की। इस दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक भी किया गया।

पुलिस के अनुसार, 14 अक्टूबर को सोमेश्वर क्षेत्र के ग्राम सभा काटली में पुलिस टीम ने बंजर भूमि पर उगी लगभग 4 नाली अवैध भांग की खेती नष्ट की। वहीं, चौखुटिया क्षेत्र के मासी स्थित गोपालगांव में करीब 2.5 नाली भूमि पर उगी भांग की खेती को भी नष्ट किया गया।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में की गई। सोमेश्वर में प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन जोशी और चौखुटिया में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने अभियान चलाया।





विज्ञापन 
विज्ञापन