Sangam Today News/-
भिकियासैंण/- ।केंद्रीय राज्य मंत्री सड़क परिवहन व राजमार्ग अजय टम्टा ने पीएमजीएसवाई (PMGSY) के अंतर्गत विनायक-ऱिखाड़(ब्लाक भिकियासैण) मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य का शिलान्यास किया।इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा ₹5.76 करोड़ की लागत से सुधारीकृत किए जाने वाले 4 किमी लंबे इस मोटर मार्ग से क्षेत्र में सड़क संपर्क सुगम होगा और स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।उन्होंने कहा
ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क कनेक्टिविटी स्थानीय जरूरतों को पूरा करने और विकास के नए अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।इस दौरान उन्होंने रानीखेत विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न सड़कों की स्वीकृति, नव निर्माण, सुधारीकरण व डामरीकरण की जानकारी दी। यहां विधायक रानीखेत डॉ प्रमोद नैनवाल, मंडल अध्यक्ष प्रेम रावत, कार्यवाहक ब्लाक प्रमुख दिगम्बर सिंह, लीला बिष्ट,मदन मेहरा,हिमांशु मावड़ी,घनश्याम, पूरन सिंह भाकुनी ,आनंदनाथ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
.jpeg)
