Sangam Today News/-
Almora जनपद के विकास खण्ड भिकियासैण अंतर्गत पाली थौली क्षेत्र पंचायत उपचुनाव के लिए मतदान कल सोमवार 12अक्टूबर को होगा।
यहां 4 पोलिंग बूथों पर कुल 1738मतदाता वोटर लिस्ट में शामिल हैं।जबकि चुनाव मैदान में एक महिला प्रत्याशी सहित 6प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।आज रविवार को ब्लाक मुख्यालय से पोलिंग पार्टियां मतदान सामग्री के साथ मतदान केद्रों के लिए रवाना हुयी।
पोलिंग पार्टियों के रवाना होने से पूर्व चुनाव डयूटी में लगे कार्मिकों को ब्लाक सभागार में प्रशिक्षण दिया गया।इस दौरान निर्वाचन अधिकारी याक्षी अरोड़ा ने चुनाव कार्मिकों को निष्पक्ष, निर्भय व चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुसार मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।सहायक निर्वाचन अधिकारी कैलाश चंद्र नैलवाल ने बताया है कि मतदान के लिए क्रमशः प्रावि० देवलीखाल,प्रावि० सोली, प्रावि० गंगोड़ा, प्रावि० नौघरिया को पोलिंग बूथ बनाया गया है।चारों बूथों में कुल मतदाताओं की संख्या 1738 है। जिसमें पुरुष मतदाता 928 तथा महिला मतदाता 810हैं।जबकि चुनाव मैदान में एक महिला प्रत्याशी सहित 6प्रत्याशी हैं।गौरतलब है कि पाली थौली से बीडीसी सदस्य तथा ब्लाक प्रमुख सतीश नैनवाल के आकस्मिक निधन के बाद यह सीट रिक्त हो गयी थी। इस उप चुनाव के बाद ब्लाक प्रमुख का शीघ्र उपचुनाव होने की संभावना भी तेज हो गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन .jpeg)
