Sangam Today News/-
Almora जनपद के सल्ट विधानसभा अंतर्गत रविवार को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत सबोली -नागतले मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास केंद्रीय परिवहन एवं राज मार्ग राज्य मंत्री तथा सांसद अल्मोड़ा अजय टम्टा ने किया।उन्होंने कहा ₹34.90 करोड़ की लागत से बनने वाले 40.30 KM लंबे मोटर मार्ग से भिकियासैंण, रानीखेत, देघाट चौखुटिया एवं गैरसैंण जाने वाले यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र की सड़क कनेक्टिविटी और अधिक सुदृढ़ होगी।उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क से न केवल आवागमन सुगम होता है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन एवं स्थानीय आजीविका के अवसरों तक पहुंच भी आसान होती है। हमारा संकल्प है कि क्षेत्र के ग्रामीण एवं दूरस्थ इलाकों में सड़क सुविधाओं का विस्तार हो और विकास का लाभ प्रत्येक क्षेत्रवासी तक पहुंचे।इस मौक पर सल्ट विधायक महेश जीना, विधायक रानीखेत डॉ प्रमोद नैनवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम ,पूर्व विधायक महेश नेगी , ब्लॉक प्रमुख स्याल्दे मथुरा दत्त , मंडल अध्यक्ष भगवती तिवारी, गुड्डी देवी , सुजीत चौधरी , कुंदनलाल , कैलाश लखेड़ा ,देवी दत्त शर्मा सहित अनेको लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन .jpeg)
