G

Ticker

6/recent/ticker-posts

क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में 31.7%मतदाओं ने किया मतदान,14अक्टूबर को होगी मतगणना



Sangam Today News/- 
Almora जनपद के ब्लाक भिकियासैण अंतर्गत पाली थौली बीडीसी सीट पर उपचुनाव के लिए सोमवार सायं 5बजे मतदान शांति पूर्वक सम्पन्न हो गया है।यहां 6प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिओं में बंद हो गया है। वोटों की मतगणना 14अक्टूबर को प्रातः 8बजे से ब्लाक सभागार में होगी।यहां कुल 1738मतदाताओं में से 551मतदाताओं अर्थात 31.7% ने मतदान किया है। राप्रावि गंगोड़ा में 482मतदाताओं में से 189,सोली में 220में से 37,नौघरिया में 535में से 125,देवलीखाल बूथ में 500में से 200मतदाताओं ने मतदान किया है। शांति पूर्ण मतदान के लिए चारों बूथों पर थानाध्यक्ष भतरौंजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मुस्तैद रहा।एसडीएम याक्षी अरोड़ा ने बूथों का निरीक्षण कर चुनाव कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। प्रत्याशियों तथा उनके समर्थकों ने बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं को बूथों तक पहुंचाने ने पूरजोर मेहनत की है।

थौली पाली बीडीसी सीट से बीडीसी सदस्य तथा ब्लाक प्रमुख भिकियासैण सतीश नैनवाल के आकस्मिक निधन के बाद बीते 8माह से रिक्त चल रही थी।इस सीट पर उपचुनाव के बाद अब शीघ्र ब्लाक प्रमुख के उपचुनाव शीघ्र होने की संभावना प्रबल हो गयी है।




विज्ञापन 
विज्ञापन