G

Ticker

6/recent/ticker-posts

300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन; एक की मौत, दो घायल


Sangam Today News/- 
अल्मोड़ा/- रानीखेत तहसील के हरड़ा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर फायर सर्विस, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दुर्गम परिस्थितियों के बीच संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों और मृतक को खाई से बाहर निकाला। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में घायल कैलाश चन्द्र पुत्र चनी राम और किशोर राम पुत्र जीवन राम शामिल हैं। वहीं, आनन्द राम पुत्र डुंगर राम की हादसे में मृत्यु हो गई। तीनों हरड़ा गांव, ब्लॉक ताड़ीखेत, तहसील रानीखेत, जनपद अल्मोड़ा के निवासी बताए गए हैं।

दुर्गम घटनास्थल पर राहत एवं बचाव दलों ने समन्वय के साथ अभियान चलाकर घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया। हादसे के कारणों के संबंध में फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।




विज्ञापन 
विज्ञापन