G

Ticker

6/recent/ticker-posts

बरसाती नाले के तेज बहाव में बही स्कूटी, 19 वर्षीय युवक की मौत


Sangam Today News/- 
पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के थल क्षेत्र में बरसाती नाले के तेज बहाव में स्कूटी बहने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ सवार दूसरा युवक सुरक्षित बच गया। हादसा 11 अक्टूबर 2026 को वरड बैंड–बेरीनाग मार्ग पर हुआ।

जानकारी के अनुसार, स्कूटी पर सवार दो युवक बरसाती नाले को पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज बहाव की चपेट में आने से दोनों बह गए। हादसे में गौरव कुमार (18), निवासी नैनोली, अल्मोड़ा सुरक्षित बच गया, जबकि स्कूटी चला रहा हिमांशु नयाल (19), निवासी तिलोरा, अल्मोड़ा लापता हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष थल गणेश दत्त भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद SDRF को बुलाकर लापता युवक की तलाश में संयुक्त सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान घटनास्थल के पास बरसाती नाले में पत्थरों के बीच क्षतिग्रस्त स्कूटी बरामद हुई।

रेस्क्यू टीम ने काफी प्रयासों के बाद हिमांशु नयाल को बरामद कर लिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने सहित आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।




विज्ञापन 
विज्ञापन