G

Ticker

6/recent/ticker-posts

हाईवे पर टेम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पलटा,16लोग थे सवार


Sangam Today News/- 
रूद्रप्रयाग/- केदारनाथ हाईवे(High way) रूद्रप्रयाग के लोक निर्माण विभाग (PWD) तिराहे के निकट एक टेम्पो ट्रैवलर नंबर DL 01 VC 6074 में अनियंत्रित होकर शनिवार ढाई बजे के आसपास पलट गया। इसमें चालक सहित कुल 16लोग सवार थे।जिसमें 8महिलायें व 8पुरूष शामिल हैं। जो घायल हो गये। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर DDRF टीम, पुलिस टीम, कोतवाली रुद्रप्रयाग के प्रभारी निरीक्षक (SHO), जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी (DDMO) एवं 108 एम्बुलेंस की टीम द्वारा संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य किया गया। दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार के बाद अग्रिम उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका उपचार किया जी रहा है।तथा दुर्घटना के कारणों की जॉच की जा रही है




विज्ञापन 
विज्ञापन