Sangam Today News/-
Ranikhet/-अल्मोड़ा जनपद के विधानसभा रानीखेत अंतर्गत भिकियासैंण-चौखुटिया प्रांतीय मार्ग संख्या-12 के km 1से 5 तक सतह सुधारीकरण एवं नवीनीकरण कार्य का ₹1 करोड़ 12 लाख 26 हजार की लागत से विधिवत शिलान्यास विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने किया गया।इस दौरान विधायक ने कार्यक्रम को संबोधित कर कहा इस कार्य से सड़क की स्थिति में सुधार होगा तथा लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी।उन्होंने क्षेत्र में स्वीकृत नये मार्गो के निर्माण तथा सुधारीकरण, डामरीकर कार्य की जानकारी देते हुए कहा सरकार प्रत्येक गांव को सड़क से जोड़ने का कार्य मानक के तहत कर रही है।उन्होंने इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,केंद्रीय राज्य मंत्री सड़क एवं परिवहन अजय टम्टा का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन .jpeg)
