Ticker

6/recent/ticker-posts

SIR प्रक्रिया में पात्र वोटरों के विरूद्ध लगाई आपत्तियों की निष्पक्ष जॉच की उठी मांग


Sangam Today News/- 
Bhikiyasean/- ब्लाक कांग्रेस कमेटी भिकियासैण ने तहसील में प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर एसआईआर(SIR) प्रक्रिया के तहत पात्र मतदाताओं(वोटरों) के विरुद्ध लगाई गई आपत्तियों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। कहा है प्रत्येक आपत्ति की तथ्यात्मक जांच हो।प्रभावित मतदाता को अपना पक्ष रखने एवं आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का पूरा अवसर मिले। यदि जांच में किसी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर झूठी अथवा भ्रामक जानकारी देकर किसी पात्र मतदाता का नाम हटाने का प्रयास प्रमाणित होता है तो उसके विरुद्ध कानूनी प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की भी मांग की है।साथ ही ज्ञापन में बड़ी संख्या में आपत्तियां प्रस्तुत करने वाले आपत्तिकर्ताओं की सूची भी प्रशासन को सौंपी गई है। तथा उनकी आपत्तियों की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।कहा है मतदाता सूची लोकतंत्र की बुनियाद है।
किसी भी पात्र नागरिक को उसके मताधिकार से वंचित करना लोकतांत्रिक अधिकारों पर गंभीर आघात है।ज्ञापन देने वालों में ब्लाक काग्रेंस कमेटी अध्यक्ष देवगिरी,नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक बिष्ट,व्यापार मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह,पूरन मावड़ी,गुड्डू खान, नूरजहां,मौ इस्लाम,भावेश,अकरम,भावना,प्रकाश चंद्र आदि शामिल हैं।