Ticker

6/recent/ticker-posts

सड़क किनारे चर रहे घोड़े को उठा ले गया बाघ,लोगों में दशहत



Sangam Today News/- रामनगर/- उत्तराखण्ड में दिन दोपहर वन्य जीव के हमले रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को गर्जिया जो कि जिम नेशनल कार्बेट पार्क से लगा है यहां दोपहर को गर्जिया में हाइवे के किनारे चर रहे एक घोड़े पर बाघ ने हमला कर उठा ले गया।इस दौरान आसपास मौजूद बच्चों व महिलाओं ने हो हल्ला मचाया। लेकिन बाघ घोड़े को घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया।घोड़े पर बाघ के हमले की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वाइरल हो रहा है।तथा स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद दशहत बनी है।