Sangam Today News/-
Almora/- अल्मोड़ा पुलिस टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है। SSP अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में हुयी कार्यवाही के तहत डिजिटल हाउस अरेस्ट के नाम पर ₹8.80लाख की साइबर ठगी का खुलासा हुआ है। आरोपी को पुलिस टीम गिरफ्तार कर अल्मोड़ा लायी है।तहसील भिकियासैण, थाना भतरौजखान अंतर्गत धारड़ निवासी जीवन सिंह रावत पुत्र दिवानसिंह रावत ने थाना भतरौजखान में https://cybercrime.gov.in/ में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर अवगत कराया कि अज्ञात व्यक्तियों ने स्वयं को पुलिस एवं जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर आतंकवाद संबंधी फर्जी मामले में नाम आने का भय दिखाया। आरोपियों ने उन्हें तथाकथित "डिजिटल हाउस अरेस्ट" में रखते हुए मानसिक रूप से भयभीत किया तथा जेल भेजने की धमकी देकर लगभग ₹8.80 लाख की धनराशि विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों से अपने खातों में ट्रांसफर करा ली।मामले की गंभीरता को देखते हुए बीएनएस(BNS) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
पंजीकृत मुकदमों में विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर रंजोत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी ग्राम जगमलवाली, थाना कालांवाली/सिरसा, जिला सिरसा (हरियाणा) प्रकाश में आया। थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सर्विलांस साइबर टीम से समन्वय स्थापित कर तकनीकी जांच और सतत मॉनिटरिंग से दिनांक 22 जुलाई 2026 को ग्राम जगमलवाली, जिला सिरसा (हरियाणा) अभियुक्त के निवास स्थान से अभियुक्त रंजोत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। अल्मोड़ा पुलिस टीम में चौकी भिकियासैण संजय जोशी,,
हेड कानि०राजाराम व प्रकाश सिंह थाना भतरौजखान आदि शामिल हैं।

