Sangam Today News/-
Almora जनपद के तहसील चौखुटिया अंतर्गत उडलीखान के निकट एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। जिसमें सवार 4लोगों को चोंटे आयी हैं। जानकारी के अनुसार जीआईसी धामदेवल से छुट्टी होने के बाद स्कूल से चौखुटिया को लौट रहे शिक्षक शिक्षिकाओं को लेकर आ रही कार नियंत्रण खोने से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।स्थानीय लोगों की मदद से चारों को सीएचसी चौखुटिया लाया गया। जिसमें दो शिक्षक दो शिक्षिकाओं को चोटें आयी हैं। जिनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।डॉक्टरों ने सभी की स्थिति खतरे से बाहर बतायी है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुँची।

