Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को दिये ये महत्वपूर्ण निर्देश


Sangam Today News/- 
देहरादून/- उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राज्य अंतर्गत सभी जिलों के जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक की है।इस दौरान CM ने चारधाम यात्रा मानसून की स्थिति,कांवड़ यात्रा,आपदा प्रबन्धन,जन-जन के द्वार कार्यक्रम,सत्यापन अभियान,गड्ढा मुक्त सड़कें आदि महत्वपूर्ण विन्दुओं पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानसून सीजन के चलते आपदा प्रबंधन तंत्र को पूर्ण रूप से अलर्ट मोड पर रखने के सख्त निर्देश दिये।सीएम ने कहा प्रदेश के सभी अधिकारी अपने फोन चालू रखें और किसी भी परिस्थिति में संपर्क से बाहर न रहें। किसी भी तरह की अनहोनी से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं तैयारियां सुनिश्चित की जाएं, ताकि मानसून के दौरान आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।CM ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने जिलों में सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करते हुए समिति गठित करें और कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि 15 अक्टूबर2026 तक किसी भी स्थिति में प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाना चाहिए।सीएम ने 1905 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन(CM Helpline की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने राज्यभर में चल रहे सत्यापन अभियान में भी तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं में अपात्र लोगों का चिन्हीकरण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंच सके। उन्होंने राज्य में स्टेट सेक्टर फिजिकल वेरिफिकेशन में भी तेजी लाने के निर्देश दिये हैं।सीएम ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना(PMGSY) के अंतर्गत प्रदेश में 5 वर्ष की अवधि पूर्ण कर चुकी एवं खराब स्थिति वाली सड़कों को चिन्हित करने के निर्देश भी दिये हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी सड़कों की स्थिति का आकलन कर उनके डामरीकरण एवं सुधार के लिए कार्ययोजना तैयार की जाए।साथ ही, आवश्यकता के अनुसार इन सड़कों को लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया भी आगे बढाने के लिए निर्देशित किया।