Ticker

6/recent/ticker-posts

91उपप्रधान निर्विरोध चुने गये,6पंचायतों में हुआ मतदान



Sangam Today News/- 
अल्मोड़ा जनपद अंतर्गत ब्लाक भिकियासैण के कुल 99ग्राम पंचायतों में से 91ग्राम पंचायती में उप ग्राम प्रधान का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुआ।6ग्राम पंचायतों में मतदान हुआ।जबकि दो ग्राम पंचायत थापला व धमेड़ा में चुनाव नहीं हुआ है।बीडीओ जीएस नेगी ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिन 6 ग्राम पंचायतों में मतदान हुआ क्रमश ग्राम पंचायत दनपौ में दिनेश चंद्र, बगडवार में पुष्कर सिंह, स्योंतरा में तारा बिष्ट, कोटियाग में गोबिंद सिंह, बिनोली में हरीशचन्द्र सिंह, बाजन में नारायण सिंह उपप्रधान पद पर मत गणना के बाद विजयी घोषित हुये।चुनाव प्रकिया शांतिपूर्वक सम्पन्न हुयी है।