Ticker

6/recent/ticker-posts

मौसम अलर्ट-उत्तराखण में मौसम विज्ञान विभाग ने इन जिलों में किया अलर्ट जारी



Sangam Today News/- 
देहरादून/- भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।जिसके तहत 9अगस्त के नैनीताल, देहरादून, बागेश्वर, चंपावत जिलो में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग केंद्र के अनुसार 9को पर्वतीय जनपदों में गरज के साथ तेज बारिश व आकाशीय बिजली चमकने की आशंका व्यक्त की है। साथ ही देहरादून, रूद्रप्रयाग, चंपावत, नैनीताल में कई स्थानों पर भारी बारिश व यूएसनगर, हरिद्वार जिलों में आकाशीय बिजली की आशंका के दृष्टिगत येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि 10 अगस्त 2026 को राज्य देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल एवं चम्पावत में भारी से बहुत भारी वर्षा की आशंका के साथ गरज-चमक एवं अत्यंत तीव्र वर्षा हो सकती है। राज्य के अन्य जनपदों में भी कहीं-कहीं तेज वर्षा, गरज-चमक तथा आकाशीय बिजली की आशंका बनी रहेगी। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़ एवं उधमसिंहनगर में कहीं-कहीं भारी वर्षा की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्विनोद कुमार सुमन ने सभी संबंधित जिलों को आवश्यक सावधानियां बरतने तथा अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गये हैं।संबंधित विभागों को अपने स्तर पर आवश्यक संसाधनों एवं उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के साथ ही सड़क मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में तत्काल मार्ग खोलने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मौसम की इस अवधि में मोबाइल फोन स्विच ऑफ न करने, आवश्यक सुरक्षा उपकरण अपने साथ रखने तथा किसी भी आपदा की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों एवं राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने प्रदेशवासियों एवं पर्यटकों से अपील की है कि मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लें और अनावश्यक जोखिम लेने से बचें।