Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में ज्यादा असर की संभावना


Sangam Today News/- 
देहरादून। उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला अगले कुछ दिनों तक जारी रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी जिला स्तरीय पूर्वानुमान के अनुसार 15 से 17 अगस्त के बीच कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली और तेज बारिश को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।

15 अगस्त: पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी, नैनीताल और चंपावत में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। कई जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज बारिश होने की आशंका है।

16 अगस्त: देहरादून, चंपावत, बागेश्वर, ऊधम सिंह नगर और नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश और गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है।

17 अगस्त: देहरादून, पौड़ी और टिहरी जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। अन्य जिलों में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज बारिश होने की चेतावनी दी गई है।