Sangam Today News/-
बागेश्वर/- जनपद बागेश्वर अंतर्गत जीआईसी भटकोला के प्रभारी प्रधानाचार्य की स्कूल जाते समय रास्ते में धारदार हत्यार से हमला कर हत्या कर दी है। प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा रोज की तरह आज शनिवार सुबह स्कूल को अपने घर से जा रहे थे।इस दौरान उन पर हमला कर दुस्साहसिक बारदात को अंजाम दिया गया।प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार इस बारदात को इसी विद्यालय में कार्यरत एक कलर्क ने अंजाम दिया।जो घटना के बाद फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।तथा आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें सक्रिय हो गयी हैं।इस बारदात से स्कूल व क्षेत्र में शोक की लहर है।

