Sangam Today News/-
Almora/- जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) करूणा पंत ने आवश्यक जानकारी एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए साझा की है। उन्होंने कहा है कि जनपद अल्मोड़ा के जिन LPG उपभोक्ताओं ने अभी तक E-KYC नहीं की है।वे 15अगस्त 2026तक आवश्य E-KYC करा लें। नही तो इसके बाद उपभोक्ताओं को गैस लेने में परेशानी आयेगी।साथ ही उज्जवल उपभोक्ताओं के लिए भी यह आवश्यक है।
बताया है कि इंडियन वन ऐप के माध्यम से उपभोक्ता स्वंय ऑनलाईन EKYC कर सकते हैं या गैस डिलीवरी बॉय के माध्यम से E-KYC कराई जा सकती है इसके अतिरिक्त सम्बन्धित गैस एजेंसी/वितरक के कार्यालय में E-KYC कराने की सुविधा है।
ज्योतिका इण्डेन गैस के उपभोक्ता करायें ई-केवाईसी
भिकियासैण इण्डेन गैस ऐजन्सी भिकियासैण के मैनेजर महेंद्र बिष्ट ने ऐजन्सी से जुड़े एलपीजी गैस उपभोक्ताओं में से जिनकी अब तक ई-केवाईसी प्रक्रिया नहीं हुयी है।अगामी, 15अगस्त तक आवश्य करा लेने की पूरजोर अपील की है। उन्होंने कहा है 15अगस्त के बाद बिना ई-केवाईसी के संयोजन धारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

