Sangam Today News/-
Bhikiyasen / राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, भिकियासैंण रोड के पास सड़क पर दो चीड़ के पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। घटना की सूचना मंगलवार सुबह करीब 9:58 बजे फायर यूनिट रानीखेत को मिली।
सूचना मिलते ही फायर यूनिट मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। टीम ने वुड कटर की मदद से पेड़ों को छोटे टुकड़ों में काटा। इसके बाद जेसीबी की सहायता से पेड़ों को सड़क से हटाकर मार्ग को यातायात के लिए सुचारू किया गया।
घटना के दौरान किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। फायर टीम की त्वरित कार्रवाई से सड़क पर आवागमन सामान्य हो सका।
रेस्क्यू कार्रवाई में LFM चन्दन सिंह, DVR दयाधर ध्यानी, FM देवेंद्र सिंह व विक्रांत सिंह तथा WFM भावना सिंह शामिल रहे।

