Ticker

6/recent/ticker-posts

विधायक ने वन्य जीव हमले में घायल युवती का जाना हालचाल,डीएफओ से की वार्ता


Sangam Today News/- 
सल्ट/-अल्मोड़ा जनपद के विधानसभा क्षेत्र सल्ट अंतर्गत ब्लॉक स्याल्दे के मयलगांव(बबलिया) पहुंचकर विधायक महेश जीना ने तेंदुए के हमले में बीते दिनों घायल हुयी युवती सुनीता का हालचाल जाना।तथा डीएफओ से दूरभाष पर वार्ता कर क्षेत्र में जन सुरक्षा को लेकर के पुख्ता इंतजाम करने को कहा है। 
डीएफओ ने विधायक को अवगत कराया है कि वन विभाग की टीम क्षेत्र में गस्त कर रही है।तथा लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।साथ ही क्षेत्र में लगाये गये पिजरे आदि की जानकारी भी दी।विधायक महेश जीना ने कहा कि पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद के लिए वे पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।उन्होंने कहा प्रभावित बेटी का बेहतर उपचार कराना और क्षेत्र की जनता को वन्यजीवों के आतंक से सुरक्षित रखना उनकी प्राथमिकता है। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ रहे वन्यजीवों के आतंक से सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।जिस पर विधायक ने प्रशासन से समन्वय स्थापित कर जल्द से जल्द पुख्ता व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है