Ticker

6/recent/ticker-posts

विभिन्न विभागों एवं क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को किया सम्मानित



Sangam Today News/- 
Almora/- स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ पर जिलाधिकारी अल्मोड़ा अंशुल सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया।तत्पश्चात यहां सामूहिक रूप से देवदार के पौधों को रोपित कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भारत की आज़ादी के अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान एवं संघर्ष का भाव पूर्ण स्मरण किया गया।



इस दौरान वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और देश के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा कि आजादी हमें लंबे संघर्ष और असंख्य बलिदानों के बाद प्राप्त हुई है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आदर्शों और मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए देश एवं समाज के विकास में अपनी भूमिका निभाना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, उपजिलाधिकारियों, राज्य आंदोलनकारियों को जिलाधिकारी (DM) अंशुल सिंह,दायित्वधारी राज्य मंत्री गंगा बिष्ट एवं गोविंद पिल्खवाल ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं राज्य आंदोलनकारियों के योगदान को नमन करते हुए उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई।इसके बाद मल्ला महल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कलाकारों एवं विद्यार्थियों ने देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में
जनपद के विभिन्न विभागों एवं क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं कार्मिकों को भी सम्मानित किया गया उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की गई है।कार्यक्रम में SSP चंद्रशेखर घोड़के,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,रवि रौतेला,ललित लटवाल सहि अधिकारी, कर्मचारी , गणमान्य नागरिक, व विभिन्न संगठनों के लोग उपस्थित रहे।
*SSP ने पुलिस लाइन में किया ध्वाजारोहण*
अल्मोड़ा के पुलिस लाइन में एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों व कार्मिकों ने 
 ने एक साथ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किय। SSP ने स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए देश की स्वतंत्रता के लिये अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से देश की एकता, अखंडता, धर्मनिरपेक्षता एवं आपसी सौहार्द को बनाए रखने तथा अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।इस मौके पर NCC महिला कैडेट्स भी मौजूद रहे।