Ticker

6/recent/ticker-posts

विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत हुआ पंच सम्मेलन,प्रधानों ने उठाई ये मांग


Sangam Today News/- 
Almora जनपद के विकास खण्ड सभागार भिकियासैण में विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत पंच सम्मेलन सम्पन्न हुआ।जिसमें पंचायत जन प्रतिनिधियों को इस योजना के क्रियान्वयन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी ।इस दौरान ग्राम प्रधानों ने श्रमिकों की तय मजदूरी दर ₹300 से बढ़ाकर ₹ 600 करने व ब्लाक के ग्राम पंचायतों की दुर्गम भौगोलिक परिस्थिति के मध्यनजर ऑनलाइन उपस्थिति से छूट की मांग की है। 
  शुक्रवार को आयोजित पंच सम्मेलन का शुभारंभ प्रभारी बीडीओ सतीश पाण्डेय ने करते हुए कहा इस योजना के तहत ग्राम पंचायतों में जल सुरक्षा, ग्रामीण अवसरचना, आजीविका संवर्धन एवं प्राकृतिक आपदा व जलवायु परिवर्तन शमन संबंधित कार्य किए जायेंगे।साथ ही युक्तधारा एवं पीएम गतिशक्ति पोर्टल के सहयोग से ग्राम पंचायतों में विकसित भारत कार्ययोजनाएं जनसहभागिता के माध्यम से तैयार की जायेगी।इस दौरान प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी सतीश चन्द्र पाण्डे,उप कार्यक्रम अधिकारी शुभम शर्मा,एडीओ पंचायत दिनेश राणा,सत्येन्द्र सिंह, देवकी देवी, हेमा, चंदन सिंह, कविता देवी, दीपक सिंह, पूरन राम आदि रहे।