Sangam Today News/-
कुमाऊँ मण्डल के जनपद नैनीताल अंतर्गत मुक्तेश्वर के समीप मल्ला रामगढ़ में शुक्रवार को यात्रियों से भरा एक टैपों ट्रेवलर अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गया है।इसमें 22सवारी बतायी जा रही हैं।जानकारी के अनुसार भवाली से मुक्तेश्वर की ओर जा रहा टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर एक सौ फीट गहरी खाई में जा गिरा।इस दौरान वाहन में 22 लोगों के सवार होने की जानकारी मिल रही है। सूचना पर भवाली पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मौके पहुंची है। तथा घायलों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान युद्ध स्तर में जारी है।

