Sangam Today News/-
Almora/-स्वतंत्रता आन्दोलन के अमर शहीद हरिकृष्ण तथा हीरामणी को बुधवार 19अगस्त 2026को चौकोट शहीद दिवस के मौके पर शहीद स्मारक देघाट में श्रद्धा सुमन अर्पित किये जायेंगे।साथ ही बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया है।जिलाधिकारी अल्मोड़ा अंशुल सिंह ने जानकारी दी है कि 19अगस्त को विधायक महेश जीना की अध्यक्षता में आर्य इण्टर कालेज देघाट में बहुउद्देशीय शिविर,चिकित्सा शिविर का आयोजन प्रातः 11 बजे किया जायेगा। बताया है कि शिविर के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। शिविर में चिकित्सा सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने अधिकारियों से विभागीय स्टॉल लगाकर आमजन को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने और लोगों की समस्याओं का यथासंभव मौके पर समाधान सुनिश्चित करने को कहा है।

