Sangam Today News/-
नैनीताल/-रविवार सुबह के समय हल्द्वानी-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर दो गांव के निकट पहाड़ी दरकने से भारी भूस्खलन हो गया।तथा बड़े पत्थर (बोल्डर्स ) व भारी मलवा सड़क में गिरने से मार्ग यातायात के लिए बाधित हो गया। जिससे यात्रियों को भारी फजीयत झेलनी पड़ी।इस दौरान एनएच के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी।सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुँच गयी।तथा जेसीबी ( JCB) मशीन से मार्ग में गिरे बॉल्डर और मालवा हटाने का कार्य हुआ।लगभग 6घंटे बाद यातायात सुचारू हुआ है।
