Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तराखंड के इन जनपदों के स्कूलों में भी छुट्टी का आदेश


Sangam Today News/- 
Almora/मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत कल 31 अगस्त सोमवार को जनपद अल्मोड़ा में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूलों के साथ- साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

नैनीताल/-मौसम विभाग देहरादून द्वारा मौसम अलर्ट के चलते भारी बारिश की संभावना जताई गयी है। इसी के दृष्टिगत डीएम नैनीताल ने 31अगस्त सोमवार को जनपद नैनीताल के कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

देहरादून में भी सोमवार को स्कूलों में छुट्टी
भारी वर्षा की संभावना के मध्यनजर सोमवार 31 अगस्त को जिला देहरादून अंतर्गत कक्षा 01 से 12वीं तक के समस्त स्कूलों के साथ- साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश जिलाधिकारी ने घोषित किया गया है।

बागेश्वर/- उत्तराखण्ड मौसम विभाग देहरादून द्वारा रविवार को जारी भारी बारिश के संभावना के मध्यनजर जिलाधिकारी (DM) बागेश्वर ने सोमवार 31 अगस्त2026 को जिला बागेश्वर में कक्षा 01 से 12वीं तक के समस्त विद्यालयों के साथ- साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।