Ticker

6/recent/ticker-posts

शहीद दिवस के मौके पर विभिन्न संगठनों व जनप्रतिनिधियों ने अर्पित किये श्रद्धासुमन,बहुउद्देशीय शिविर हुआ आयोजित


Sangam Today News/- 
Almora  जनपद अंतर्गत स्याल्दे ब्लाक के देघाट में शहीद दिवस के मौके पर अमर शहीद हरिकृष्ण उप्रेती  हीरामणि बड़ोला को खल्डूवा तथा शहीद स्मारक देघाट में विधायक सल्ट महेश जीना, राज्यमंत्री गोविंद पिल्खवाल , जिला पंचायत अध्यक्ष अल्मोड़ा हेमा गेडा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र नेगी, ब्लॉक प्रमुख स्याल्दे मथुरा दत्त जी, बीजेपी जिलाध्यक्ष रानीखेत श घनश्याम भट्ट सहित भाजपा,काग्रेस,उक्रॉद  से जुड़े लोगों व विभिन्न संगठनों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया।किया।इस मौके पर 
अमर शहीदों के परिवारजनों को भी सम्म्मानित किया गया।साथ ही शहीद स्मारक समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में  प्रसिद्ध लोकगायक फौजी ललित मोहन जोशी, हास्य कलाकार पहाड़ी लच्छू एवं विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। 

बहुउद्देशीय शिविर का हुआ आयोजन


 देघाट शहीद दिवस के मौके पर आर्य इण्टर कालेज में 
 बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विधायक महेश जीना और मुख्य विकास अधिकारी(CDO) रामजीशरण शर्मा ने जन शिकायतें सुनी और उनका समाधान किया।शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 112 शिकायतें प्राप्त हुयी।जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र एवं विभागीय सेवाओं के लिए प्राप्त 272 आवेदन पत्रों पर कार्रवाई की गई, जबकि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 490 व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया।
शिविर में राजस्व विभाग, पंचायत राज विभाग, कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पशुपालन विभाग, सैनिक कल्याण विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, सेवायोजन विभाग, बाल विकास विभाग, उद्यान विभाग, जलागम विभाग, डाक विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा लोगों को विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देते हुए पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया।