Almora जनपद के चौखुटिया ब्लाक अंतर्गत सीमलखेत इलाके में शनिवार आधी रात को हुयी अत्यधिक तेज बारिश ने लोगों के सामने मूसीबत खड़ी कर दी है।यहां कुश रानी बैण्ड गधेरा उफान में आ गया।जिससे भूमिकिया तथा घुडसाली तोक अधिक प्रभावित हुआ है।भूस्खलन से अनेकों घरों में मलवा घुस गया है ।रातभर यहां अफरातफरी का माहौल रहा।भू कटाव के चलते कई मकान खतरे के जद में आ गये हैं।
साथ ही बिजरानी में भी कुशरानी बैण्ड गधेरे के उफान पर होने से कृषिभूमि व खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है।रविवार को एसडीएम सुनील कुमार, तहसीलदार मोहित देउपा, पंचायत जन प्रतिनिधियों आदि ने प्रभावित क्षेत्र का मौका मुआयना किया।पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है जिन घरों को खतरा बना है।उनकी अन्यत्र व्यवस्था शीघ्र की जानी चाहिए।


