Ticker

6/recent/ticker-posts

स्वायत्त सहकारिता की वार्षिक आम सभा में अगामी कार्ययोजनाओं पर हुई चर्चा


Sangam Today News/- 
Almora जनपद के विकासखंड सभागार भिकियासैण में नयी दिशा आजीविका स्वायत्त सहकारिता की वार्षिक आम सभा का आयोजन हुआ।जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख दिगम्बर सिंह डंगवाल ने किया।
   इस मौके पर सहकारिता की उपलब्धियों, आगामी कार्ययोजनाओं और सदस्यों के हित में किए जाने वाले प्रयासों पर विस्तृत चर्चा हुयी।कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एकता ग्राम संगठन, अल्ट्रापोर पुष्पा देवी और प्रमुख महिला उद्यमियों धना देवी, सविता देवी, तुलसी देवी, यशोदा मठपाल, सरस्वती देवी, भवानी देवी के कार्यों को सराहा गया।आजीविका समन्वयक दीपक शर्मा ने संचासन करते हुये विभिन्न जानकारी साझा की।
  इस मौके पर प्रबंधक ग्रामोत्थान संदीप सिंह, एबीडीओ सतीश पाण्डेय, श्रेष्टा चंद्रा, देवकी देवी, ललिता, कविता देवी, रविन्द्र पवार, राकेश, ब्रजेश गाहत्याडी, चन्द्र किशोर, महेश बसेड़ा भरत बिष्ट, रीना सतपोला, खुशी रावत सहित विभिन्न महिला स्वंय सहायता समूहों के पदाधिकारी मौजूद रहे।