Sangam Today News/-
पिथोरागढ/- जनपद पिथोरागढ के धारचूला विधानसभा अंतर्गत धारचूला-तवाघाट ऱाष्ट्रीय राजमार्ग के कुलगाड के निकट ऊची पहाड़ी से हुये भूस्खलन के बाद गिरे बड़े बोल्डरों से वैली ब्रिज टूट गया है। जिस कारण व्यास, चौदास, दारमा , जुम्मा, स्याकुरी , खेला , खेत सोबला आदि आवागमन ठप हो गया है।विधायक हरीश धामी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर जनता की परेशानियों एवम आस्था को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल वैली ब्रिज की व्यवस्था किए जाने के लिए संबंधित विभाग निर्देशित करने तथा जब तक ब्रिज की व्यवस्था नहीं हो जाती तब तक निःशुल्क हैली सेवा की व्यवस्था किये जाने का आग्रह किया है।

