Ticker

6/recent/ticker-posts

डाक विभाग ने देश व विदेश में राखी भेजने के लिए दी विशेष छूट


Sangam Today News/- 
Almora/-अगामी रक्षाबंधन के दृष्टिगत डाक विभाग ने राखी और उससे संबंधित सामग्री को देश-विदेश भेजने वाले ग्राहकों के लिए विशेष सुविधा शुरू की है। इसके तहत स्पीड पोस्ट(Speed Post) से भेजी जाने वाली राखी मेल पर 10% की विशेष छूट के साथ विशेष राखी बॉक्स भी उपलब्ध कराया जा रहा है।अधीक्षक डाकघर अल्मोड़ा मंडल ने बताया कि 12 अगस्त से इंडियन स्पीड पोस्ट (Indian Speed post) 
 के माध्यम से भेजी जाने वाली राखी मेल पर डाक शुल्क में 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इस योजना के तहत एक ग्राहक एक बार में अधिकतम 5 स्पीड पोस्ट आर्टिकल बुक करा सकता है। छूट का लाभ लेने के लिए लिफाफे पर बड़े और स्पष्ट अक्षरों में राखी मेल अंकित करना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन को और विशेष बनाने के लिए उत्तराखंड डाक परिमंडल ने विशेष राखी बॉक्स की सुविधा भी शुरू की है। इस बॉक्स में राखी के साथ रोली-चावल, की-चेन, फिज मैग्नेट तथा शुभकामना संदेश के लिए पोस्टकार्ड एक ही पैकेट में भेजे जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि विशेष राखी बॉक्स कीyh ककीमत₹500 निर्धारित की गई है। इसे देश और विदेश में सुरक्षित तरीके से भेजने के साथ ट्रैकिंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।