Sangam Today News/-
दिल्ली/- भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राष्ट्रीय कार्यकारणी का विस्तार किया है।जिसमें उत्तराखण्ड से दो बीजेपी नेताओं को अहम जिम्मेदारी मिली है। नयी कार्यकारणी में उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा गढ़वाल संसदीय सीट से सांसद अनिल बलूनी को पुनः राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

