Ticker

6/recent/ticker-posts

विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी रहे बुजुर्गों को किया सम्मानित



Sangam Today News/- 
Almora जनपद के सल्ट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तहसील स्याल्दे में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया।जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी रहे बुजुर्गों,राज्य आन्दोलनकारियों, उत्कृष्ट सेवा देने वाले कर्मचारियों को विधायक प्रतिनिधि कुंदन लाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेन्द्र नेगी,ब्लाक प्रमुख मथुरादत्त ने सेवा निवृत्त एडीओ कृषि प्रेम गिरि गोष्वामी ( उम्र 93 ) , मथुरा दत्त उप्रेती (उम्र 95 )प्रतिष्ठित व्यवसाई , दयाकृष्ण जोशी (उम्र 92 ) एडीओ सेवानिवृत्त , उर्वा दत्त पपनोई ( उम्र 89 ) सेवानिवृत शिक्षक, राज्य आनेदोलनकारी रमेश किरौला , पीआरडी जवान हरीश भंडारी , रजिस्टार कानून गो उमेश शर्मा , पूर्व प्रमुख राधा रमण उप्रेती, एडवोकेट राकेश बिष्ट सहित अनेकों लोगों को को अंगवस्त्र भैंटकर सम्मानित किया गया।इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने मुख्यमंत्री की घोषणा संख्या 6421 / 204 के तहत तहसील परिसर पर लगा 101 फिट लम्बे तिरंगा झण्डा स्थल का भी लोकार्पण किया।इस मौके पर बुजुर्गों ने आजादी से पूर्व के संस्मरण साझा किये।कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट राकेश बिष्ट ने किया।इस मैके पर प्रसासनिक अधिकारी दर्शन सिंह नेगी ,हृदयेश मेहरा, 
 कृपाल ढौंडिया, चन्दन सिह मनराल , जगदीश प्रसाद , केशव गिरी , चन्दन गिरी , दिनेश राम आदि मौजूद रहे।